Rajasthan Board 8th Result Name Wise राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट नेम वाइज और रोल नंबर वाइज

Rajasthan Board 8th Result Name Wise & Roll Number Wise: पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर ने कक्षा 8वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। राजस्थान आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं 20 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक हुई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद से छात्र 8वीं कक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा का रिजल्ट 26 मई को शाम 5:00 बजे जारी कर दिया गया है। आरबीएसई 8वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है। छात्र नीचे दिए गए लिंक की सहायता से राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 नाम वाइज और रोल नंबर वाइज देख सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 कब आएगा?

राजस्थान 8वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा का रिजल्ट 26 मई को शाम 5:00 बजे घोषित कर दिया गया है। राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा की परीक्षाएं 20 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक रखा गया था। आरबीएसई आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 12.64 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे।

आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट

विद्यार्थी नीचे दी गई ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है –

  • rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
  • rajpsp.nic.in

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट कैसे चेक करें

राजस्थान 8वीं बोर्ड रिजल्ट कैसे देखें/ निकाले. विद्यार्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आरबीएसई 8वीं रिजल्ट चेक कर सकते है –

शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाएं।

रिजल्ट के सेक्शन में RBSE 8th Class Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर एवं अन्य पूछी गई जानकारी भरकर सर्च पर क्लिक करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।

अपना रिजल्ट चेक करें और इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट : लिंक-1 | लिंक-2 | लिंक-3

Leave a Comment

WhatsApp Group