Rajasthan CET Graduation Level Marks: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा के मार्क्स जारी, यहां से चेक करें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा 2025 के मार्क्स 17 फरवरी को जारी कर दिए हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब रिजल्ट और अपने प्राप्तांक (Marks) आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रक्रिया: 9 अगस्त – 7 सितंबर 2024
आंसर की जारी: 20 नवंबर 2024
रिजल्ट जारी: 12 जनवरी 2025
मार्क्स जारी: 17 फरवरी 2025

कितने अभ्यर्थी हुए पास?

  • इस परीक्षा के लिए 13,41,44 (13 लाख से अधिक) अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
  • परीक्षा में 11 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए।
  • 40% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 8,78,069 अभ्यर्थी पात्र घोषित किए गए हैं।

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन मार्क्स 2025 ऐसे करें चेक:

अगर आपने भी इस परीक्षा में हिस्सा लिया था और अपने मार्क्स (Score Card) चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

“Results” या “Marks” सेक्शन पर क्लिक करें।

“Rajasthan CET Graduation Level Marks 2025” लिंक पर जाएं।

अपना रोल नंबर, जन्मतिथि (DOB) और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।

“Get Result” बटन पर क्लिक करें।

आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल मार्क्स

Leave a Comment

WhatsApp Group